19 अक्टूबर 2011 - 20:30

ईरान की इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध शत्रुओं के निरंतर जारी षडयंत्र इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति के सूचक हैं.....

ईरान की इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध शत्रुओं के निरंतर जारी षडयंत्र इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति के सूचक हैं।

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी ईरान के किरमानशाह प्रांत की यात्रा के नौवें दिन प्रांत के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि साम्राज्यवाद की ओर से निरंतर प्रचारिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं सुरक्षा संबंधी प्रहार महान लक्ष्यों और उमंगों की ओर ईरानी राष्ट्र की तीव्र प्रगति के प्रमाण हैं। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यदि ईरानी राष्ट्र की प्रगति में कोई रुकावट और कमज़ोरी उत्पन्न हो गई होती तो शत्रु इस प्रकार बौखलाया हुआ न होता। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने क्षेत्र के राष्ट्रों में फैली इस्लामी जागरूकता की ओर संकेत करते हुए ईरानी राष्ट्र के इस्लाम व धर्म के अनुपालन के संदेश की व्यापक लोकप्रियता को इस्लामी गणतंत्र ईरान के आदर्श पर राष्ट्रों का ध्यान केन्द्रित हो जाने का चिन्ह बताया। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस संवेदनशील स्थिति में जब ईरानी राष्ट्र क्षेत्र के अन्य राष्ट्रों के लिए आदर्श बन गया है तो हम सब को बहुत सावधान रहना चाहिए कि क्षेत्र के राष्ट्रों की दृष्टि में ईरान का आकर्षक, एकजुट एवं मनमोहक चित्र उभर कर सामने आए ताकि ईरान की छवि ख़राब करने की शत्रुओं की कुचेष्टा विफल हो जाए। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था में निष्ठापूर्ण एवं निःस्वार्थी सेवा को ईश्वर की महान कृपा तथा ईश्वर की प्रसन्नता, जनता की सहायता और इस्लामी व्यवस्था की अधिक मज़बूती का मार्ग बताया।इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस्लामी क्रान्ति की आवश्यकता के अनुसार समस्य मंचों पर जनता की भरपूर भागीदारी बहुत आश्चर्यजनक है। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने किरमानशाह के लोगों के अथक संघर्ष, इस्लाम और क्रान्ति की सेवा के लिए उनके कठिन प्रयासों तथा उनके स्नेह व प्रेम को अधिकारियों के लिए यहां के लोगों की सेवा का दायित्व और बढ़ जाने का कारण बताया और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जहां कहीं भी हों जनता की सेवा के संबंध में अपनी भूमिका उत्तम रूप में अदा करें।

समाचार समाप्त

.......

166